बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) - आंसर की 2026 पीडीएफ यहां देखें

Updated By Soniya Gupta on 23 Sep, 2025 15:27

Predict your Percentile based on your Bihar B.Ed CET performance

Predict Rank

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026)

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 in Hindi) - ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा बिहार बीएड सीईटी ऑफिशियल आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Official Answer Key 2026) टेस्ट के बाद ऑनलाइन जारी की जाएगी। बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) जून 2026 में ऑफिसियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी की जाएगी। कई कोचिंग संस्थान टेस्ट के लिए अनऑफिशियल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 in Hindi) भी जारी करते हैं। यदि आवश्यकता महसूस हो तो उम्मीदवार इन आंसर की का उल्लेख कर सकते हैं और अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं। हालाँकि, यह सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 in Hindi) का ही उपयोग करना चाहिए।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने फाइनल ऑफिशियल बिहार बीएड सीईटी 2026 आंसर की (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) के लिए किसी भी तारीख की सूचना अभी नहीं दी है। बिहार बी.एड सीईटी के बारे में नियमित अपडेट के लिए biharcetbed-lnmu.in देखते रहें।

उम्मीदवार अन्य डिटेल्स के साथ अनऑफिशियल फाइनल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) यहां देख सकते हैं।

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 लिंक (अपडेट किया जायेगा)

विषयसूची
  1. बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026)
  2. बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2025 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2025)
  3. बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 डेट (Bihar B.Ed CET Answer Key Dates 2026)
  4. बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 कैसे चेक करें? (How to Check Bihar B.Ed CET Answer Key 2026?)
  5. बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 पर उपलब्ध डिटेल्स (Details Given on Bihar B.Ed CET Answer Key 2026)
  6. बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 का उपयोग करके स्कोर कैसे कैलकुलेट करें? (How to Calculate Score Using Bihar B.Ed CET Answer Key 2026?)
  7. बिहार बी.एड सीईटी अनऑफिशियल आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Unofficial Answer Key 2026)
  8. LNMU बिहार बी.एड सीईटी ऑफिशियल आंसर की 2026 (LNMU Bihar B.Ed CET Official Answer Key 2026)
  9. बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन (Objections on Bihar B.Ed CET Answer Key 2026)
  10. बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 चैलेंज कैसे करें? (How to Challenge Bihar B.Ed CET Answer Key 2026?)
  11. बिहार बी.एड सीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स 2026 (Bihar B.Ed CET Qualifying Marks 2026)
  12. सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार बी.एड सीईटी 2026 में अच्छा रैंक क्या है? (Good Rank in Bihar B.Ed CET 2026 for Admission in Government Colleges)
  13. प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार बी.एड सीईटी 2026 में अच्छा रैंक क्या है? (Good Rank in Bihar B.Ed CET 2026 for Admission in Private Colleges)
  14. FAQs about बिहार बी.एड सीईटी

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2025 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2025)

बिहार B.Ed CET 2025 आंसर की ((Bihar B.Ed CET Answer Key 2025): संशोधित बिहार B.Ed CET 2025 आंसर की में सेट A के लिए बदलाव किया गया है। कृपया ध्यान दें कि सेट A के लिए प्रश्न संख्या 55 और 56 के सही उत्तर क्रमशः विकल्प D और A हैं।

इससे पहले, बिहार BEd प्रवेश परीक्षा की संशोधित आंसर की 9 जून को जारी की गई थी। आंसर की में बिहार B.Ed के प्रश्न पत्र के सही उत्तर दिए गए हैं और यह सेट के अनुसार उपलब्ध है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और कुल अंक 120 हैं।

बिहार बी.एड सीईटी रिवाइज्ड आंसर की 2025बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2025 प्रीलिम्स
बिहार बी.एड सीईटी प्रिलिम्स आंसर की 2025 (शिक्षा शास्त्री)बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2025 नोटिस
Colleges Accepting Exam Bihar B.Ed CET :

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 डेट (Bihar B.Ed CET Answer Key Dates 2026)

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) के लिए डेट नीचे दिए गए हैं:

कार्यक्रम 

डेट

बिहार बी.एड सीईटी एग्जाम डेट 2026

मई, 2026

प्रोविजनल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) जारी होने की डेट

सूचना दी जाएगी 

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 चैलेंज डेट

सूचना दी जाएगी 

फाइनल आंसर की 2026 डेट 

सूचना दी जाएगी 

बिहार बी.एड सीईटी रिजल्ट 2026 डेट

सूचना दी जाएगी 

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 कैसे चेक करें? (How to Check Bihar B.Ed CET Answer Key 2026?)

उम्मीदवार बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 पीडीएफ (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 pdf in Hindi) की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या उपरोक्त लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • वेबसाइट पर बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने बिहार बी.एड सीईटी एप्लिकेशन आईडी, जन्म तिथि और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • सफल लॉगिन के बाद, उम्मीदवार उसी पृष्ठ से बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।
  • बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) के साथ अपने उत्तरों का मिलान करना शुरू करें और समग्र अनुमानित स्कोर की गणना करें।

यदि बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 पीडीएफ (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 pdf) फॉर्मेट में जारी की जाती है -

  • छात्रों को बिहार बी.एड सीईटी 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट https://biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा। 
  • फिर उन्हें टैब - 'बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उन्हें संबंधित प्रश्नपत्र को डाउनलोड करना होगा।

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 पर उपलब्ध डिटेल्स (Details Given on Bihar B.Ed CET Answer Key 2026)

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) में उपलब्ध डिटेल्स की जाँच नीचे कर सकते हैं -

  • परीक्षा का नाम
  • प्रश्न पत्र सेट का नाम
  • प्रश्नों की संख्या
  • उत्तरों के लिए सही विकल्प

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 का उपयोग करके स्कोर कैसे कैलकुलेट करें? (How to Calculate Score Using Bihar B.Ed CET Answer Key 2026?)

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा स्कोर का सटीक अनुमान लगाने के लिए बिहार बी.एड सीईटी आंसर की (Bihar B.Ed CET Answer Key) की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।

उम्मीदवारों को सही बिहार बी.एड सीईटी स्कोर 2026 की गणना करने के लिए परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम याद रखना चाहिए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक है, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए खुद को एक अंक देना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक गलत उत्तर के लिए या उन प्रश्नों के लिए शून्य अंक देना चाहिए जिनका उन्होंने उत्तर नहीं दिया। अंत में, उम्मीदवारों को अपना फाइनल बिहार बी.एड सीईटी स्कोर निर्धारित करने के लिए प्रत्येक प्रश्न को निर्दिष्ट अंक जोड़ना होगा।

यहां मार्किंग स्कीम का अवलोकन दिया गया है -

बिहार बी.एड सीईटी 2026 का मार्किंग स्कीम इस प्रकार है:

  • हर सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा और 0 अंक दिया जाएगा।
  • बिना प्रयास वाले प्रश्न के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा और 0 अंक दिया जाएगा।

उत्तर का प्रकार

मार्किंग स्कीम

सही जवाब

+1

गलत उत्तर

0

बिहार बी.एड सीईटी अनऑफिशियल आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Unofficial Answer Key 2026)

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) में इन विषयों के प्रश्नों के सटीक उत्तर शामिल हैं - सामान्य अंग्रेजी की समझ, सामान्य हिंदी, सामान्य संस्कृत की समझ, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क, जनरल अवेयरनेस, और स्कूलों में शिक्षण का माहौल।

इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा पूरी होते ही बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) को देखने की उम्मीद करते हैं। क्योंकि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय आम तौर पर तुरंत ऑफिशियल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) प्रकाशित नहीं करता है, कोचिंग सेंटर परीक्षा विशेषज्ञों के इनपुट के आधार पर एक अनौपचारिक बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) जारी करके सहायता करते हैं।

LNMU बिहार बी.एड सीईटी ऑफिशियल आंसर की 2026 (LNMU Bihar B.Ed CET Official Answer Key 2026)

LNMU विशेषज्ञ पैनल बिहार बी.एड सीईटी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर और उत्तर तैयार करते हैं। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल आंसर की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए समाधानों का सेट है।

अधिकारीयों द्वारा परीक्षा के तुरंद बाद ही बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 in Hindi) जारी जाएंगे। ऑफिशियल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) की जांच करने के लिए आवेदकों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और यदि आवश्यक हो, तो अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन (Objections on Bihar B.Ed CET Answer Key 2026)

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) पर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प, बिहार बी.एड सीईटी 2026 के उम्मीदवारों को यह समीक्षा करने का मौका देगा कि क्या कोई प्रश्न या उत्तर गलत है।

इसका अर्थ है कि बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के परीक्षार्थियों को अगर लगता है कि कोई भी प्रश्न या उत्तर गलत था, तो वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) को सूचित कर सकते हैं।

बिहार बीएड आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदकों को biharcetbed-lnmu.in पर जाना चाहिए।

अधिकारियों द्वारा प्रोविजनल बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) जारी करने के बाद आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो उपलब्ध होगी। जिसके बाद आपत्तियों पर विचार कर बिहार बी.एड सीईटी रिजल्ट 2026 प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढें-

बिहार बीएड सीईटी कटऑफ 2026बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग प्रोसेस 2026
बिहार बीएड सीईटी सीट अलॉटमेंट 2026बिहार बीएड सीईटी चॉइस फिलिंग 2026

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 चैलेंज कैसे करें? (How to Challenge Bihar B.Ed CET Answer Key 2026?)

उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Answer Key 2026) को चुनौती देने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. बिहार बी.एड सीईटी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने बिहार बी.एड सीईटी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. आंसर की को चुनौती देने का विकल्प चुनें।
  4. आंसर की में विसंगति बताते हुए सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
  5. अपने स्पष्टीकरण को साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग मोड का उपयोग करके शुल्क का भुगतान करें।
  7. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

संपर्क विवरण 

पूछताछ: 07314629842

ईमेल: helpdeskcetbed2026@gmail.com

हेल्पडेस्क का समय: सोमवार - शुक्रवार - सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

शनिवार (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) छुट्टियों के अलावा

बिहार बी.एड सीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स 2026 (Bihar B.Ed CET Qualifying Marks 2026)

एडमिशन के लिए पात्र होने के लिए बिहार बी.एड सीईटी टेस्ट में छात्रों को कम से कम 30 - 35 प्रतिशत अंक हासिल करने की आवश्यकता है। बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा क्वालीफाइंग मार्क्स निम्नलिखित है:

  • अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को कम से कम 35%, तदनुसार 42 अंक प्राप्त करना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीसी, ईबीसी, डब्ल्यूबीसी और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों के लिए न्यूनतम 30% आवश्यक है। प्रतिशत 36 अंक के बराबर है।
  • छात्रों को याद रखना चाहिए कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार बी.एड सीईटी 2026 में अच्छा रैंक क्या है? (Good Rank in Bihar B.Ed CET 2026 for Admission in Government Colleges)

नीचे दिए गए टेबल में पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार बिहार बी.एड सीईटी 2026 परीक्षा में सरकारी कॉलेजों के लिए संभावित रैंक विश्लेषण शामिल है -

बिहार बी.एड सीईटी विवरण 

बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा विश्लेषण

बहुत अच्छा रैंक

1-800

अच्छा रैंक

801-1500

प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन के लिए बिहार बी.एड सीईटी 2026 में अच्छा रैंक क्या है? (Good Rank in Bihar B.Ed CET 2026 for Admission in Private Colleges)

बिहार बी.एड सीईटी 2026 प्राइवेट कॉलेजों के लिए रैंक विश्लेषण पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार नीचे टेबल में दिखाया गया है -

बिहार बी.एड सीईटी विवरण 

बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा विश्लेषण

बहुत अच्छा रैंक

1-5,000

अच्छा रैंक

5,001-25,000

एवरेज रैंक

25,001-50,000

लो रैंक

50,000 से ऊपर

Want to know more about Bihar B.Ed CET

FAQs about Bihar B.Ed CET Answer Key

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 की सहायता से स्कोर की गणना कैसे की जाती है?

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की की सहायता से बिहार बी.एड सीईटी स्कोर की गणना करते समय, उम्मीदवारों को बिहार बी.एड सीईटी 2025 की मार्किंग स्कीम का पालन करना चाहिए।

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 कहां देख सकते है?

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी की जाएगी।  छात्र CollegeDekho के एग्जाम पेज पर भी बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 देख सकते हैं।

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 पर क्या डिटेल्स मिल सकते हैं?

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 पर पाए जाने वाले महत्वपूर्ण डिटेल्स एग्जाम का नाम, प्रश्न पत्र संख्या और प्रश्न पत्र सेट का नाम, उत्तरों के लिए सही विकल्प है।

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 को कैसे चुनौती दें?

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 को चुनौती देने के लिए, एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ और बीएड एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। आंसर की को चुनौती देने का विकल्प चुनें और आंसर की में विसंगति को स्पष्ट करते हुए सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें। फिर, उम्मीदवारों को अपनी बात साबित करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग मोड का उपयोग करके चुनौती शुल्क का भुगतान करना होगा। अंत में, सबमिट बटन पर क्लिक करें।

बिहार बीएड सीईटी आंसर की 2026 कब जारी होगी?

बिहार बीएड सीईटी ऑफिशियल आंसर की 2026 (Bihar B.Ed CET Official Answer Key 2026) टेस्ट के बाद ऑनलाइन जारी की जायेगी।

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 क्या है?

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 एक दस्तावेज है जिसमें प्रश्न पत्र के सभी सही उत्तर शामिल हैं। उम्मीदवारों को सही उत्तरों की संख्या की जांच करने और अपने अनुमानित स्कोर की गणना करने के लिए आंसर की को देखना होगा।

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 का महत्व क्या है?

बिहार बी.एड सीईटी आंसर की 2026 उम्मीदवारों को यह जानने में मदद करेगी कि उन्होंने किन प्रश्नों का सही उत्तर दिया है और किनका नहीं। बिहार बी.एड सीईटी आंसर की की मदद से, छात्र अपने संभावित अंकों की गणना करने में सक्षम होंगे।

View More

Still have questions about Bihar B.Ed CET Answer Key ? Ask us.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Top