Updated By Amita Bajpai on 24 Jun, 2025 11:52
JEECUP 2025 या UP पॉलिटेक्निक 2025 एग्जाम डेट जारी कर दी गयी है। JEECUP 2025 की संशोधित जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025) यहां चेक कर सकते है।
Your Ultimate Exam Preparation Guide Awaits!
जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025 in Hindi) के अनुसार JEECUP परीक्षा का आयोजन 5 जून 2025 से 13 जून 2025 तक किया गया है। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से किया गया। उम्मीदवार JEECUP की ऑफिसियल वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in/ पर जाकर रिवाइज्ड जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025 in Hindi) चेक कर सकते है।
जेईईसीयूपी एग्जाम 2025 (JEECUP Exam 2025) को स्थगित किया गाय था। JEECUP 2025 की संशोधित जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025) की घोषणा कर दी गयी है। JEECUP एप्लीकेशन फॉर्म 2025 की लास्ट डेट को बढ़ाकर 20 मई, 2025 किया गया था। यदि आप विभिन्न विशेषज्ञताओं में पॉलिटेक्निक कोर्सेस में एडमिशन चाहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जेईईसीयूपी इम्पोर्टेन्ट डेट 2025 को न भूले। जेईईसीयूपी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म की लास्ट डेट 20 मई, 2025 तक थी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी गलत जानकारी दर्ज न करें।
जेईईसीयूपी 2025 आंसर की 13 जून, 2025 को जारी की गयी। उम्मीदवार 13 से 15 जून, 2025 तक जेईईसीयूपी 2025 की आंसर की को चुनौती दे सकते थे। जेईईसीयूपी रिजल्ट 2025 23 जून, 2025 को जारी कर दिया गया है। जेईईसीयूपी 2025 एग्जाम डेट, आंसर की, परिणाम आदि से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ते रहें।
संबंधित लेख:
जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025 in Hindi) के साथ-साथ अन्य सभी तारीखों की घोषणा प्राधिकरण ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कर दी है। एक एग्जाम चाहने वाले के रूप में, आपको सभी JEECUP एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025) के बारे में पता होना चाहिए। जेईईसीयूपी 2025 एग्जाम से संबंधित पूरा शेड्यूल नीचे पाया जा सकता है:-
घटनाक्रम | तारीखें |
---|---|
जेईईसीयूपी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट 2025 | 15 जनवरी, 2025 |
JEECUP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 2025 | 20 मई 2025 (न्यू डेट) |
जेईईसीयूपी आवेदन फॉर्म अपडेट 2025 | 20 मई 2025 - नई डेट |
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड डेट 2025 | 28 मई, 2025 |
जेईईसीयूपी एग्जाम 2025 | 5 से 13 जून, 2025 |
जेईईसीयूपी आंसर की 2025 | 13 जून 2025 |
UPJEE आंसर की 2025 को चुनौती दें | 13 से 15 जून, 2025 |
जेईईसीयूपी रिजल्ट डेट 2025 | 23 जून, 2025 (जारी) |
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 की शुरुआत | जुलाई, 2025 |
एडमिशन से जेईईसीयूपी 2025 तक काउंसलिंग लास्ट डेट | जुलाई, 2025 |
जेईईसीयूपी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी, 2025 से शुरू हो चुका है और JEECUP रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर कर 20 मई, 2025 कि दिया गया है। जेईईसीयूपी 2025 रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में किया जाता है। जेईईसीयूपी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने से पहले, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को देखें और सुनिश्चित करें कि आप आवश्यक क्राइटेरिया को पूरा करते हैं। पूरी आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और फीस का भुगतान करना शामिल है।
उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम परिषद द्वारा जेईईसीयूपी 2025 एडमिट कार्ड जारी किया गया है। आप अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसी विभिन्न जानकारियों की मदद से लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2025 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें आपका नाम, जन्म तिथि, एग्जाम डेट, एग्जाम केंद्र आदि जैसी विभिन्न जानकारियाँ शामिल होंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी डिटेल्स सही हैं। अगर किसी भी तरह की गलत जानकारी है, तो आपको तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025) की घोषणा कर दी गयी है। समूह A, E, B, C, D, F, G, H, I, L, और K1 से K8 के लिए जेईईसीयूपी 2025 एग्जाम स्थगित कर दिये गये है। जेईईसीयूपी एग्जाम 2205 की संशोधित जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 (JEECUP Exam Date 2025) जारी कर दी गयी है, जिसके अनुसार JEECUP परीक्षा का आयोजन 5 जून 2025 से 13 जून 2025 तक किया गया है। यह एक राज्य स्तरीय एग्जाम है जो ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। जेईईसीयूपी एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होंगे जो 400 अंकों के होंगे। जेईईसीयूपी एग्जाम उत्तीर्ण करके, आप कई पॉलिटेक्निक कोर्सेस में एडमिशन पा सकेंगे।
जेईईसीयूपी की आंसर की 2025 13 जून, 2025 को उपलब्ध कराई करायी गयी थी। UPJEEC अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर की जारी करता है। आंसर की की मदद से, आप अपनी एग्जाम में संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे। प्राधिकरण अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 13 जून से 15 जून 2025 तक जेईईसीयूपी आंसर की 2025 चुनौती विंडो को सक्रिय करेगा। यदि आपको जेईईसीयूपी आंसर की 2025 में किसी भी प्रकार की गलती मिलती है, तो यह विंडो काम आएगी। यदि कोई आपत्ति मिलती है, तो आपको सलाह दी जाती है कि इसे नियत तारीख से पहले उठाएँ। नियत तारीख के कुछ दिन बाद, प्राधिकरण फाइनल आंसर की जारी करेगा। आप फाइनल आंसर की के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं उठा पाएंगे।
जेईईसीयूपी 2025 का परिणाम 23 जून, 2025 को घोषित कर दिया गया है। जेईईसीयूपी रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है और आप आवश्यक क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करके रिजल्ट देख सकते है। यदि आप जेईईसीयूपी रिजल्ट 2025 (JEECUP Result 2025) में पास होते हैं, तो आप काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
जेईईसीयूपी काउंसलिंग जुलाई, 2025 में संभावित रुप से आयोजित की जायेगी। आप जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 में तभी भाग लेने के पात्र होंगे जब आप एग्जाम पास करेंगे। काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसकी पूरी प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरना, काउंसलिंग शुल्क की प्रक्रिया, सीट आवंटन और आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना शामिल है। सीट आवंटित होने के बाद, आपको या तो अनुमानित शुल्क का भुगतान करके सीट स्वीकार करनी होगा या आगे की काउंसलिंग राउंड का विकल्प चुनना होगा। आवंटित सीट से संतुष्ट होने के बाद, आपको आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा
और पढ़ें:
Want to know more about JEECUP
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 28 मई, 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया।
संशोधित जेईईसीयूपी एग्जाम डेट 2025 जारी कर दी गयी है। जेईईसीयूपी एग्जाम 5 से 13 जून, 2025 तक आयोजित किये गये।
24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया
व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें
बिना किसी मूल्य के
समुदाय तक पहुंचे